Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 5, 2023

हमें इस सफर में एक-दूसरे का ख्‍याल रखना है... साथ रहना है... यही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश है – छन्‍नी साहू सुदूर वनांवल गेरुघाट में रात्रि विश्राम के बाद विधायक ने बुचाटोला से किया यात्रा का शुभारंभ



हमें इस सफर में एक-दूसरे का ख्‍याल रखना है... साथ रहना है... यही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश है –  छन्‍नी साहू



 सुदूर वनांवल गेरुघाट में रात्रि विश्राम के बाद विधायक ने बुचाटोला से किया यात्रा का शुभारंभ


सड़क  चिरचारी. 

26 मार्च तक चलने वाली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा खुज्‍जी विधानसभा में निरंतर ग्रामों तक पहुंच रही है। यात्रा में कांग्रेसजनों के साथ कदमताल कर रहीं विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू अपने जाने-पहचाने अंदाज में लोगों के बीच पहुंच रहीं हैं।

शनिवार को यात्रा के समापन के बाद सुदूर वनांचल में ग्राम गेरुघाट में स्‍थानीय कार्यकर्ता की घर में ही ठहरीं। ग्रामीण धनसाय मंडावी के परिवार और अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करने के बाद उन्‍होंने यहां चौपाल लगाकर भी ग्रामीणों से चर्चा की। रविवार को उन्‍होंने यहां से निकलकर ग्राम बूचाटोला में माँ भगवती की पूजा अर्चना एवं भगवान भोले नाथ में जलाभिषेक क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया। 

किसान परिवार की पृष्‍ठभूमि से आने वाली विधायक श्रीमती साहू ग्रामीणों से परिवार की तरह मेल-जोल कर रहीं हैं। उन्‍होंने लगातार यात्रा में शामिल होकर अब तक दो सौ से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया है। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही वह कांग्रेस सरकार का कंधा मजबूत करने की बातों से कार्यकर्ताओं को भी रिचार्ज कर रही हैं।

रविवार को यात्रा बुचाटोला से शुरु हुई। जिसके बाद ग्राम मासूल, ब्राह्मणमासूल, मातेखेड़ा, धरमूटोला, आमाटोला, साल्‍हेटोला, सीताकसा, जंगलपुर, बैरागीभेड़ी, होते हुए यात्रा का समापन हुआ। सभी गांवों में कांग्रेसजनों और ग्रामीणों ने यात्रा का स्‍वागत किया। यात्रा के दौरान विधायक छन्‍नी साहू ने ग्राम गेरुघाट, बुचाटोला में विभिन्न निर्माण विकास के कार्यो का भूमिपूजन भी किया।

यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू कहा कि – हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा खुज्‍जी के दो सौ से अधिक गांवों तक पहुंच चुकी है। आप सभी के बीच मौजूद होना मेरे लिए सौभाग्‍य है। जो अवसर मुझे मिला है उसमें मैंने आप सभी की उम्‍मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है। बीते चार सालों में आप सभी से मिले सहयोग और स्‍नेह के बूते क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्यों को आयाम हासिल हो सका है। आने वाले दिनों में भी यह क्रम जारी रहेगा। 

विधायक ने कहा कि – कांग्रेस नेतृत्‍व ने देश के हर आखिरी व्‍यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्‍य बना लिया है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने और सांप्रदायिकता से दूर रखने और सकारात्‍मक राजनीति और विचारों को पोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें हर भारतवासी की सहभागीता जरुरी है। एक-दूसरे से जुड़कर और कदम से कदम मिलाकर चलने पर ही हम विकास, शांति और संप्रभुता के ऊंचे पर्वतों का सफर तय कर पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि – हमें इस सफर में एक-दूसरे का ख्‍याल रखना है... साथ रहना है... यही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का संदेश है। 

ब्‍लॉक अध्‍यक्ष रितेश जैन ने इस दौरान कहा कि – विधायक यात्रा में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं। न वे थक रहीं हैं और न ही उन्‍हें आराम है। वे लगातार ग्रामीणों तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी रहती है। क्षेत्र में ऐसे विधायक का होना हम सभी के लिए बड़ी बात है। उन्‍होंने क्षेत्र में निर्माण कार्यों के साथ ही क्षेत्रीय मांगों के लिए भी पूरी शिद्दत से काम किया है। 

इस दौरान पूर्व जिला अध्‍यक्ष अलाली राम, महामंत्री चुम्मन साहू, ब्‍लॉक महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष चन्द्रिका वर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्‍ता राहुल तिवारी, धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष सरपंच संघ , पुष्पा सिन्हा, भीखम देवांगन, आरिफ खान, सोनू खान, दिनेश साहू,जयपाल यादव, सूरज साहू ईश्वर साहू, मोहसीन खान खिलेश्वर साहू, बीनेक मंडावी, कमलेश साहू अँजोर सिंग़ चंद्रवंशी, पोखन साहू, नेहरू लाल साहू, सूरज साहू, खिलेश्वर साहू,  सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad