मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण
रायपुर, 8 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.