विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली
कवर्धा के सिग्नल चौक में विशाल रंगोली बनाकर दिया जागरूता का संदेश
कवर्धा, 08 अप्रैल 2023। स्वास्थ्य ही अनमोल धन है। इस वर्ष सबके लिए स्वास्थ्य थीम पर आधारित विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुधा देवी शासकीय नर्सिग कालेज कवर्धा में मनाया गया। कलेक्टर एवं जिला रेड क्रॉस समिति अध्यक्ष श्री जनमेजय महोबे निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी के निर्देशानुसार जिला रेडक्रास सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग एवं नर्सिंग कॉलेज कवर्धा के द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक रहकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश प्रेषित किया है।
शासकीय नर्सिग कॉलेज के छात्रों द्वारा रैली तथा स्वास्थ्य संबंधित स्लोगन को तख्ती लेकर नारा लगाते हुए सिग्नल चौक कवर्धा में स्वास्थ्य पर आधारित विशाल रंगोली बनाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जागरूकता रैली को डॉ. बी.एल. राज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर डॉ. बी.एल.राज जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई थी। स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हमारे डॉक्टर्स के अतुलनीय योगदान को चिह्नित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है। स्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वस्थ्य जीवन का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के प्राचार्य श्रीमती नारायणी साहू एवं जी.विनिता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बालाराम साहू जिला समन्वयक रेडक्रास सोसायटी, महेश सिंह ठाकुर शिक्षक, नरेन्द्र चंद्रवंशी, नितिन सोनी, रूपेश चन्द्रोल, लीना वार्डन, गेंदू धु्रव उपस्थित हुए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.