डोंगरगांव
तुमडीबोड में कर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्र
साहू समाज भवन के लिए विधायक ने दिए 5 लाख
तुमडीबोड गत दिवस तुमडीबोड में परिक्षेत्रीय साहू संघ व ग्राम साहू समाज तुमडीबोड के संयुक्त तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । दोपहर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं द्वारा कलश यात्रा बाजे गाजे के व जय कर्मा की जय घोष के साथ पूरे गली का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू थे, प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती जयश्री साहू पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू , जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, जिला साहू संघ के पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष मदन साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ने की।
विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू, खेलू राम साहू, हेमसिंह साहू, सरपंच टीकम पटेल, ग्राम पटेल अमरोतन साहू थे। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती जयश्री साहू ने समाज द्वारा महिलाओं के सम्मान हेतु किए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया तथा सभ्य व सुदृढ़ समाज निर्माण की दिशा मे ठोस कदम बताया। पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर साहू ने वर्तमान में हो रहे शादी विवाह के अति आधुनिकीकरण पर कटाक्ष करते हुए गोधूलि बेला में विवाह संपन्न कराने का आग्रह किया उन्होंने आगे कहा कि समाज में अत्यधिक आधुनिकीकरण के कारण शादी विवाह व अन्य आयोजनों में व्यवस्था चरमराते जा रही है तथा शुभ मुहूर्त में होने वाला विवाह समय पर नहीं हो पा रहा है जिसे सुधार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को महेंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत, टिकेश साहू जनपद अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री अमरनाथ साहू , तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू, जिलाउपाध्यक्ष मदन साहू ने भी संबोधित किया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रसेन साहू सचिव राजेश साहू , ग्राम अध्यक्ष दीपक साहू, वासु साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया । तथा इस अवसर पर विधायक दलेश्वर साहू द्वारा परिक्षेत्रीय साहू संघ के भवन निर्माण हेतु 5 लाख रू की स्वीकृत दी। कार्यक्रम में दिनेश साहू, संतोष साहू, हेमन साहू, पूर्णिमा साहू , रमाकांत साहू, कोमल साहू, टुपेश साहू, प्रीति साहू, ज्योति साहू, आजूदास साहू, तिमेश साहू, टल्लू साहू, राजा साहू, भेखदास, केशो दास, जितेन्द्र साहू, पूरन साहूआदि सहित बडी संख्या मे सामाजिकजन व ग्रामीण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.