उप. पुलिस अधीक्षक श्री जय सिंह मरावी एवं सहायक उप.निरीक्षक श्री अमर सिंह कुशरे को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई दी गई।
पुलिस कप्तान के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी को सेवा सम्मान निधि, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कबीरधाम जिले के पुराना पुलिस लाइन के फोर्स एकेडमी परिसर में दिनांक-01.04.2023 को रात्रि 8:00 बजे पुलिस विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर उप. पुलिस अधीक्षक श्री जय सिंह मरावी एवं सहायक उप.निरीक्षक श्री अमर सिंह कुशरे का कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर पुलिस विभाग से सम्मान पूर्वक दोनों ही अधिकारियों को विदाई दी गई।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.