Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 2, 2023

पूर्व विधायक एवं जनपद उपाध्यक्ष के गांव में बह रही शराब की नदियां फल फूल रहा है, अवैध शराब का कारोबार आबकारी विभाग नींद में

 राजनांदगांव 


पूर्व विधायक एवं जनपद उपाध्यक्ष के गांव में बह रही शराब की नदियां



फल फूल रहा है, अवैध शराब का कारोबार


आबकारी विभाग नींद में


डोंगरगांव- लंबे समय से आबकारी विभाग पर आरोप लग रहे हैं कि  डोंगरगांव ब्लॉक में लगातार अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, किंतु उनके ऊपर कार्यवाही करने की जगह विभाग के अधिकारी उनका भरपूर साथ देने में लगे हैं। आबकारी एवं  विभाग क्षेत्र के शराब कोचियों , को पकड़ने के बजाय संरक्षण दे कर रखी है। अभी तक कार्यवाही के नाम पर शून्य है। लगातार आबकारी विभाग पर  अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लग रहा है।


अवैध कारोबारीयो का हौसला इतना बुलंद हैं कि खुलेआम  शराब का धंधा कर रहे हैं। विभाग भी अभी तक कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करती नजर आती हैं। या यूं कहें इनकी सांठ गांठ से  शराब का कारोबार क्षेत्र में फल फूल रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अपराधियो पर नकेल  कसने में नाकाम है आबकारी एवं विभाग 

बात करे  पूर्व विधायक भोला राम साहू के गृह ग्राम खुज्जी की तो यहाँ की खुलेआम आबकारी एक्ट का उलंघन खुद सुत्रो की माने आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है। शराब कोचियों का सीधा कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारी को कमिशन देते  हैं,तभी हमे वो छूट देते हैं अवैध शराब के धंधे के लिए। साथ ही बड़ी आसानी से शराब दुकान से तय मात्रा से अधिक शराब अलग खिड़की से मिल जाती है। 

नाम न बताने के शर्त पर एक शराब कोचिये ने बताया कि खुज्जी के 2 बड़े कोचिये है जो एक दिन में 3 से 4 पेटी देशी शराब की खपत आसानी से कर लेता है। इनके एवज में आबकारी विभाग के अधिकारियों को कमीशन देते हैं। 

 

अवैध शराब पर कब लगेगी रोक


 खुज्जी जो कि पूर्व विधायक का गृह ग्राम हैं, यहाँ शराब का धंधा फल फूल रहा है इसके बावजूद यहाँ खुलेआम इस प्रकार का अवैध धंधो का फलना फूलना समझ से परे है।  इतना ही नही इस गांव में जनपद पंचायत डोंगरगांव का उपाध्यक्ष का भी निवास है, किंतु अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधियों ने अपने ग्राम में हो रहे गोरख धंधों पर ध्यान नही दिया है।या देने की कोशिश ही न किया हो। 


स्थानीय पुलिस थाने से 3 से 4 km दूरी पर है खुज्जी, लेकिन पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है अवैध शराब कारोबारी* 

जानकारी के अनुसार खुज्जी के एक बड़े शराब कोचिये का नाम सामने कई बार आया है जिनको एक दिन में कई बार शराब ले जाते हुए देखा गया हैं।  साथ ही उनके द्वारा क्षेत्र के छोटे कोचियों को शराब पहुचाया जाता हैं। पुलिस द्वारा कई बार उसका पीछा कर शराब कोचिये को पकड़ने की कोशिश की गई किंतु हर बार चकमा देकर निकल जाता है  इस पर लोग विभाग  पर सवाल उठाने से नही चूक रहे कि एक बार भी ये शराब  कोचिये पकड़े क्यों नही जाते इस पर बड़ा सवाल उठा है।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad