मासूल व कुहीखुर्द के गौठान पहुंचे युकां
खुज्जी विधानसभा युवा कांग्रेस ने ग्राम- मासूल व कुहीखुर्द में मोर गौठान मोर अभिमान का कार्यक्रम कर गौठान का निरीक्षण और गमछा से सम्मानित किया
जब युवा कांग्रेस स्थान में जाकर गांव के गौठान समिति और स्व स्व सहायता समूह की महिलाएं से पूछा तो उन्होंने बताया कि हमारे गौठान में सही रूप से गोबर खाद बनाने का कार्य चल रहा है एवं हमारे समूह की महिलाओं के जीवन में एक नई उमंग एवं ऊर्जा का प्रसार हुआ जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई
गांव के लोगो ने कहा कि गौठानों से मिल रहा लोगों को रोजगार,एवम हमारे गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मुर्गी पालन,सुअर पालन,बकरी पालन सहित उन्होंने सरकार के इस पहल की सराहना की।
डा.प्रकाश शर्मा विधायक प्रतिनिधि ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए मिडिया के माध्यम से यह कहा की गौठान योजना से भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है। बतौर प्रयोग शुरु किए गए गौठान अब लोगों को आय दिला रहे हैं। जहां बेहतर परफारमेंस है,उन गौठानों को अपग्रेड भी किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के बीच लोगों में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है और यही सबसे बड़ी वजह है कि भाजपाई इस योजना की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं और ऊल-जुलूस बयान जारी कर रहे हैं। गौठानों में यदि कुछ अच्छी बात भी सामने आ रही है तो वह भाजपाइयों को नहीं दिख रही। यह नजरिए का फर्क है।
कांग्रेस के युवा कांग्रेस अध्यक्ष देव पन्द्रो* ने कही है। गौठानो में जाकर जब महिलाओं से चर्चा किया तब उन्होंने बताया कि गौठानों का आशय सिर्फ गोबर से नहीं है। इन गौठानों में कई तरह की गतिविधियां संचालित हैं, जिनसे लोगों को लाभ मिल रहा है। गोबर पेंट की इकाइयां भी इन गौठानों में चालू की जा रही हैं।
आगे उन्होंने यह कहा की
गाय पर हक जताने वाली भाजपा ने किया क्या...??
सवालिया लहजे में युवा कांग्रेस साथी आरिफ खान कहते हैं कि 15 साल तक राज्य में सत्तासीन रहने वाली भाजपा ने आखिर गौमाता की बेहतरी के लिए क्या किया। सिर्फ बातों के जरिए ही भाजपा गौमाता पर एकाधिकार केंद्रित कर रखना चाहती है। कांग्रेस ने गौमाता के जरिए सीधे तौर पर जब लोगों को इससे जोड़ दिया, आम लोगों को आय का जरिया दे दिया तो भाजपाइयों की बौखलाहट सामने आ गई।
चश्मा उतारें तो दिखेगी सच्चाई
युवा नेता राजील कुरैशी कहते हैं कि धर्म की राजनीति करने वाले यदि विशेष चश्मा उतार कर गौठानों की ओर देखें तो उन्हें इस योजना की सच्चाई और इससे हो रहा लाभ दिखाई देगा। गौठानों में घूमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। मैदानी स्तर पर जाकर उन लोगों से मेल-मुलाकात करनी चाहिए, जिन्हें इस योजना से लाभ मिल रहा है। सिर्फ राजनीति करने के लिए किसी अच्छी योजना का विरोध करना सर्वथा गलत होगा। इस अवसर पर डा.प्रकाश शर्मा विधायक प्रतिनिधि,देव पन्द्रो अध्यक्ष युवा कांग्रेस,आरिफ खान, राकेश बारले,डिमेश हिरवानी,राजील कुरैशी,सुरज साहू, गोपाल साहू,चन्द्राकांत साहू,तोमन बघेल, सहित स्थानीय गौठान समिति, महिला समूह के सदस्य गण उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.