मेरा माटी मेरा देश का हुआ सफल आयोजन,विधायक डॉ केके ध्रुव रहे मुख्य अथिति...
प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट
मरवाही:आजादी का अमृत महोत्सव एवम भारतीय स्वतंत्रता की 75 में वर्षगांठ के शुभ अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा भारतव जबर्ष के समस्त ग्राम पंचायतों में वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए "मेरा देश मेरी माटी" कलश यात्रा निकाली गई तथा पंचप्रण की शपथ समस्त उपस्थित जनमानस को दिलाई गई।।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मरवाही के स्थानीय विधायक डॉक्टर के के ध्रुव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने इस अवसर पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पुण्य स्मरण किया और उनके प्रति कृज्ञानता व्यक्त किया।आज के इस कार्यक्रम में विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा ग्राम पंचायत मरवाही की सरपंच प्रियदर्शनी सिंह नहरेल , उप सरपंच आलोक ताम्रकार, जनपद पंचायत कार्यालय मरवाही से मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी पवन द्विवेदी ,पूर्व सरपंच योगेंद्र सिंह नहरेल सचिव राजेश सुमन रोजगार सहायिका हुमा खान, पंच गिरजा सुमेर पीरन बेगम ,सीमा यादव, रूपा गुप्ता,राकेश यादव ,मथुरा चंद्रा,रमेश पूरी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एकलव्य केवट, रोहित सराफ ,पीयूष ताम्रकार,शमा परवीन परवीन शेख, अन्नू नागवंशी,शाहिदा खान,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही की छात्राएं एवं आत्मानंद विद्यालय के छात्र महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शिलालेख के समक्ष ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में पूरे देश में भारत माता की आरती एवं दीप प्रज्वलन कर कलश स्थापित किया गया उक्त कलश में समस्त उपस्थित जनमानस ने देश के प्रति सम्मान सुरक्षा और सद्भाव सहित पंच प्रण का शपथ लेकर अपने हाथों से मिट्टी कलश में अर्पित की गई।।
ज्ञात हो की प्रत्येक ग्राम पंचायत से मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम के अंतर्गत कलश देश की राजधानी दिल्ली में स्थापित होने वाले अमृत वाटिका में समर्पित की जाएगी।। स्थानीय विधायक डॉक्टर ध्रुव ने उपस्थित जनमानस को शपथ दिलाई तथा देश के प्रति समर्पण की बात कहीं।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.