जिला सिवनी मध्यप्रदेश
मिशन स्कूल छपारा के प्रतिभावान छात्रों ने नीट परीक्षा की उत्तीर्ण
सी एन आई न्यूज शिवनी । 13 अगस्त 2023 - जिले के ग्रामीण क्षेत्र छपारा मिशन स्कूल के प्रतिभावान छात्रों जिसमें सत्यम सोनी, प्रिंयका नागेश, दीप्ति नाग एवं नंदनी देशमुख ने वर्ष 2022-23 व 2023-24 नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।ज्ञात हो कि छपारा में स्थित मिशन स्कूल 100 वर्षों से प्रतिभा बिखेर रहा है। जर्नलिस्ट जितेन्द्र सिंह को प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की स्थापना वर्ष 1895 में हुई थी। उस समय से शिक्षा का मंदिर मिशन स्कूल लगातार छात्रों के लिए वरदान साबित हुआ है। इस स्कूल से अध्ययन कर सैकड़ों छात्रों ने अपने भविष्य को संवार कर उज्जवल बनाया है। स्कूल से अध्ययन कर गए छात्र बड़ी-बड़ी संस्थाओं में जैसे इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र), आई.ए.ए.एस, डीएसपी रैंक, बैंक मैनेजर, इंजिनियर, रेल्वे आदि सभी क्षेत्रों मे उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं। मिशन स्कूल संस्था सभी मापदण्डों को पूरा करते हुए शिक्षण कार्य सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। उसके साथ ही संस्था समय-समय पर सामाजिक सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहकर कार्य करती है। मिशन स्कूल के चार छात्रों ने नीट परीक्षा को उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त किए हैं वे विद्यार्थी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. कर डाक्टर बनेंगे। मिशन स्कूल छपारा में पढ़ने वाले छात्रों में से चार छात्रों ने वर्ष 2022-23 व 2023-24 में नीट की परिक्षा क्वालिफाईड कर एम.बी.बी.एस की शिक्षा हासिल करने के लिए उच्च मेडिकल कालेज में प्रवेश पा लिया है। क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि छपारा क्षेत्र के एक साथ चार विद्यार्थी एम.बी.बी.एस स्तर के डाक्टर की उपाधि प्राप्त कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार मिशन स्कूल के इन चार छात्रों में सत्यम सोनी पिता नारायण सोनी, निवासी छपारा इन्हें गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, प्रिंयका नागेष पिता द्वारका प्रसाद नागेष चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, दीप्ति नाग पिता संतोष नाग चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, नंदनी देशमुख पिता डॉ धनेन्द्र कुमार देशमुख ऐम्स अस्पताल मेडिकल कॉलेज देवास एम.बी.बी.एस की शिक्षा के लिए इनको कॉलेज आवांटित हुए है। कुछ वर्षों के बाद चारों छात्रों को चिकित्सा के क्षेत्र मे सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित मिशन स्कूल के प्राचार्य माइकल जॉन, शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। *ब्यूरो रिपोर्ट - छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.