Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 25, 2023

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने आईजी ने ली संभाग स्तरीय बैठक

 विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने आईजी ने ली संभाग स्तरीय बैठक



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर। सुरेश सिंह बैस /पुलिस महानिरीक्षक संभाग रेन्ज एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विधान सभा आसन्न चुनाव को ध्यान में रखते हुए समस्त राजपत्रित  पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

इस अवसर पर उच्च अधिकारियों ने शांति पूर्ण विधानसभा चुनाव निपटाने हेतु तैयारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदान केंद्र भ्रमण, अन्य राज्यों से आने वाले केंद्रीय बल के रुकने एवम अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश। वहीं चुनाव पूर्व नए गुंडा एवम निगरानी फाइल खोलने के साथ जिला बदर के प्रकरण पेश किए जाएंगे।जिले में सघन गश्त पेट्रोलिंग एवम विजिबल पुलिसिंग किया जाएगा। चुनाव पूर्व की तैयारी के लिए अब शाम को सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी निकलेंगे पेट्रोलिंग पर। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक संभाग रेन्ज डा आनंद छाबड़ा राम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण चुनाव संचालन हेतु जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवम थाना प्रभारियों की मीटिंग में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, गुण्डा, निगरानी, आदतन बदमाशो के विरुद्ध कार्यवाही, अधिक से अधिक लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, स्थाई व गिरफ्तारी वारण्ट की शत प्रतिशत तामिली के निर्देश दिये गये। साथ ही नए गुंडा एवम निगरानी बदमाशों का फाइल खोलने, जिला बदर के प्रकरण पेश करने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर में विजिबल पुलिसिंग होना चाहिए शाम के समय जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी शहर में गश्त करें ताकि पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल बढ़ सके ।

‌‌जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा द्वारा चुनावी वर्ष में

आपराधिक मामलो का शत प्रतिशत निराकरण करने, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने,संपत्ति संबंधी अपराधों में शत प्रतिशत बरामदगी एवं ऐसे अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा बैठक दौरान ही प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक डा आनंद छाबड़ा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई

‌। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, आजक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा व जिले के समस्त थानो के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad