Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 27, 2023

भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह के समक्ष दिव्यांगजनों ने किया भाजपा प्रवेश

 भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह के समक्ष दिव्यांगजनों ने किया भाजपा प्रवेश



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई - जिला भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में खैरागढ़ - छुईखदान-गंडई जिले के दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के अगुआई में 23 दिव्यांगजनों ने भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह के निवास पहुँचकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर दिव्यांगों के प्रति कोई विशेष ध्यान नही देने, सरकारी नौकरी में दिव्यांगों को अनदेखा कर 2011 के सर्वे सूची में ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों को पेंशन का लाभ नही दिलाने के चलते हो रही परेशानी सहित वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रति भरोषा जताते हुए भाजपा प्रवेश किया।भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने सभी दिव्यांगों को मुंह मीठा कराकर भाजपा में प्रवेश कराया साथ ही दिव्यांगों से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही 2011 सर्वे सूची के आधार पर दिव्यांगों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा साथ ही केसीजी जिले में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग लगातार दिव्यांगों द्वारा की जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा कोई विशेष पहल नही किया जा रहा है जो न्यायसंगत नही है।विक्रांत सिंह ने आगे कहा कि दिव्यांगों के लिए विशेष पहल किया जाएगा ताकि उनको कोई परेशानी न हो इस दौरान दिव्यांग संघ के जिला सचिव आशीष साहू, सुंदरलाल साहू, अगनु साहू, ओम प्रकाश साहू, तुलसी बाई साहू, दुलीचन्द कवर, देवलाल वर्मा, गोपाल वर्मा, कमलेश दास मानिकपुरी, आंनद राम वर्मा, संजय कुमार, सचिन कुमार भगत, बीरबल यदु, राजेश निषाद सहित दिव्यांजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad