लोकेशन सिमगा
रिपोर्टर ओंकार प्रसाद साहू
मों.नं.9399627970
सिमगा:- सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत संकुल नवागांव प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वालो छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ की नीति को अपनाकर ऐसे-ऐसे प्रोजेक्टस के मॉडल को तैयार किया है जो सच में तारीफे काबिल है. इतना ही नहीं अपने हुनर का प्रदर्शन कर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों ने आम आदमी की उस सोच को भी बदलने पर मजबूर कर दिया है जहां लोग सरकारी स्कूलों की शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण नहीं मानते थे.
क्या है पूरा मामला?
संकुल नवागांव में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. जिसमें होनहार छात्रों ने कबाड़ से जुगाड़ अपनाकर कई तरह के आधुनिक प्रोजेक्टों के मॉडलों का प्रदर्शन किया. कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र नागेश्वर साहू ने ट्रैफिक सिग्नलबनाया हैं जिसने लाल बत्ती जलने से गाड़ी रुकती हैं और पीली बत्ती जलने से जाने के लिए तैयार होना है व हरी बत्ती जलने से चलते रहना है..
कबाड़ से जुगाड़ कर मॉडलों को तैयार किया गया
निर्णायक व संकुल प्राचार्य श्री यू.डी.गेंडरे, और संकुल समन्वयक संतोष जोशी ने बताया कि छात्र छात्राओं के अंदर छिपे हुनर को निखारने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है. इसमें बच्चों द्वारा तैयार किये गए आधुनिक मॉडलों का प्रदर्शन किया जाता है. जिन छात्र छात्राओं के मॉडल अच्छे होते है, उनको पुरस्कार दिया जाता है. इन बच्चों द्वारा जो कबाड़ से जुगाड़ कर मॉडलों को तैयार किया गया. वह सच में बेहतरीन है. सरकारी स्कूल के ये बच्चे उनको लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो सरकारी स्कूलों में शिक्षा को अच्छा नहीं मानते है...
कबाड़ से जुगाड़ में प्राथमिक स्कूल में 1.गणित/ विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम स्थान जुहि ध्रुव P/s मुसुवाडीह, द्वितीय विनोद P/s झिरिया, तृतीय सागर P/s बछेरा,2. विवज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु P/s नवागांव, द्वितीय नागेश्वर साहू P/s मुसुवाडीह, तृतीय धनंजय P/s झिरिया, 3. कबाड़ से जुगाड़ (शिक्षक) श्रीमति ममता ध्रुव P/s बछेरा , द्वितीय अजय ठाकुर P/s झिरिया, तृतीय दिनेश ध्रुव P/s मुसुवाडीह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय 1. गणित/ विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम स्थान प्रदीप M/s नवागांव, द्वितीय महेश कुमार M/s झिरिया 2. विवज प्रतियोगिता प्रथम स्थान रश्मी M/s नवागांव, द्वितीय महेश M/s झिरिया,
3. कबाड़ से जुगाड़ शिक्षक प्रथम स्थान कु. कामिनी सूर्यवंशी M/s नवागांव,द्वितीय उमेश कुमार ध्रुव m/s नवागांव,
इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र पीढ़ी के शिक्षक प्रेमू राम ध्रुव, हितेश जैन, चंद्रकांत मिश्रा, संदीप गेंडरे, अजय ठाकुर, दिनेश कुमार ध्रुव,सत्यप्रकाश, कामदेव, भुखाऊराम ध्रुव,श्रीमती माया , राजेश्वरी गुप्ता, डिगेश कोर्राम, परस राम ध्रुव, कुलेश्वर, रेखराज.. के द्वारा किया गया |


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.