उत्तम वासुदेव,मनोज गुप्ता,भोला नायक,अमन शर्मा,सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
प्रदीप राय की रिपोर्ट...गौरेला पेंड्रा मरवाही:- आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तम वासुदेव ने पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कार्यलय का फीता काटकर शुभारम्भ किया तत्पश्चात दी श्रद्धांजलि, कहा की भारत के निर्माण में थी अहम भूमिका,
जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने एक मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इंदिरा गांधी की सराहना की। भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
इस कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रत्याशी के के ध्रुव, मनोज गुप्ता प्रदेश सयुक्तं महामंत्री, जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, अर्चना पोर्ते सदस्य,जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, भोला नायक जिला समन्वयक, डॉ.नरेंद्र राय, पुष्पराज सिंह, रतन केशरवानी,रेखा तिवारी, नवल लहरे,तारा मार्को,मालती वाकरे, संतोष ठाकुर, शिवांश दुबे, राज कमल गुप्ता, हर्ष गोयल, शुभम मिश्रा,साथ जिला कांग्रेस कमेटी के सकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.