Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 19, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बताई लाभार्थियों ने सफलता की कहानियां कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होकर किया अवलोकन विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में नए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़े - कलेक्टर

 विकसित भारत संकल्प यात्रा में बताई लाभार्थियों ने सफलता की कहानियां



कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होकर किया अवलोकन


विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में नए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़े - कलेक्टर


कवर्धा, 19 दिसम्बर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा, सहसपुर लोहारा और पंडरिया जनपद पंचायत के 6 ग्राम पंचायतों में विकसित संकल्प यात्रा की शिविर लगाई गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल कवर्धा जनपद पंचायत के ग्राम मड़मड़ा में आयोजित इस यात्रा शिविर में शामिल हुए और शिविर का अवलोकन भी किया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि भारत शासन के मंशानुरूप एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों से तहत कबीरधाम जिले में विकसित संकल्प भारत यात्रा के तहत जिले के सभी जनपद पंचयतों के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को अभियान चलाकर योजनाओं से जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए है। मंगलवार को कवर्धा जनपद पंचायत के ग्राम मड़मड़ा, बम्हनी, सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के नवागांवखुर्द, हरदी पंडरिया जनपद पंचायत के ग्राम सोढ़ा और कारीमाटी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाकर ग्रामीणों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए जानकारियां दी गई।

ग्राम मड़मड़ा में सरंपच श्रीमती सविता बाई नवरंगे, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल की उपस्थिति में आज आयुष्मान भारत योजना के तहत नए हितग्राहियों को मौके पर कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। इसी प्रकार उज्जवला योजना के तहत भी नए हितग्राहियों सिलेण्डर, चुल्हा कीट निःशुल्क प्रदान किया गया।


CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान कि रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad