मानपुर वि.खं. के जामडी व औधी पंचायत मे हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का अंतिम कार्य क्रम
दिनांक 19/01/24 को मानपुर के ग्राम पंचायत औंधी व जामडी पंचायत में यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि विभिन्न योजनाओं तथा उसके लाभ से जन सामान्य को जोड़ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतिम कार्यक्रम हुआ। शिविर मे केन्द्र व राज्यसरकार के योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई व प्रोजेक्टर से योजनाओं का चलचित्र दिखाया गया।
लाभार्थियो ने स्वयं आकर मेरी कहानी मेरी जुबानी बताकर मिले लाभ के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया विभागीय अधिकारियो ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मानपुर विकास खंड मे सफल बनाने मे महत्व पूर्ण भूमिका ऩिभायी।
..। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य राधिका अंधारे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुश्री कंचनमाला भुआर्य, ओमप्रकाश चांडक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजहंस मंडावी, मंडल अध्यक्ष मानपुर धरमूराम भुआर्य, महामंत्री प्रकाश मिश्रा व सरपंच श्रीमति कैलाश ठाकुर, राजू ठाकुर, कनक राना व बड़ी तादाद मे ग्रामीण उपस्थित हुए।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.