Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 20, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रधान आरक्षक के निधन पर दु:ख व्यक्त

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रधान आरक्षक के निधन पर दु:ख व्यक्त





सी एन आई न्यूज

सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले के पुलिस के जांबाज प्रधान आरक्षक श्री राकेश ठाकुर के दु:खद निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधान आरक्षक श्री ठाकुर के बलिदान को नमन और परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में 1 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही स्‍व. श्री ठाकुर के परिवार के एक सदस्‍य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि घटना के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की जमीन पर अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad