रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...... अवैध शराब बिक्री करने वालों दो व्यक्ति को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 19/01/2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भरवीडीह का भूपेन्द्र कुमार कमल व आर्यन कमल अपने घर के बाड़ी़ में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिये रखा है। कि मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के जाकर ग्राम भरवीडीह के भूपेन्द्र कुमार कमल व आर्यन कमल के घर को घेराबंदी कर भुपेन्द्र कुमार कमल व आर्यन कमल के घर बाड़ी से 10 -10 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में 10 - 10 लीटर महुआ शराब कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आर. बसंत मानिकपुरी, नंदकुमार यादव, दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.