Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 12, 2024

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल





सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।




आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही।


श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।


श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। पदमश्री भारती बंधु, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष  मनोज वर्मा, पार्षद सरिता दुबे, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद याद राम साहू समेत नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad