Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 12, 2024

अतिक्रमण के मामले को लेकर पार्षद व व्यवसायी के मध्य मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज

 अतिक्रमण के मामले को लेकर पार्षद व व्यवसायी  के मध्य मारपीट





पुलिस ने किया मामला दर्ज


रिपोर्टर  अजय नेताम


तिल्दा -नेवरा। छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री व क्षेत्रिय विधायक टंकराम वर्मा के ही क्षेत्र में शासकीय जमीनो का वृहद पैमाने पर अतिक्रमण व खरीद फरोख्त जारी है । इसी मसले पर बिते दिन नगरपालिका पार्षद एवं ब्यवसायी के मध्य नगरपालिका कार्यालय परिसर में मारपीट हुआ ।जिसकी शिकायत तिल्दा -नेवरा थाना में दर्ज किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 03 पार्षद रवि सेन के साथ सोनू पंजवानी का अतिक्रमण वाले मामला पर हाथापाई हो गया । बताया जा रहा है कि मारपीट का वजह शासकीय जमीन पर कब्जा को लेकर है ‌‌। ब्यवसायी सोनू पंजवानी पर आरोप है कि उनके द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है । नगरपालिका तिल्दा -नेवरा के वार्ड पार्षद रवि सेन‌ का आरोप है कि प्रतिवादी सोनू पंजवानी के द्वारा शासकीय जमीन पर  अवैध कब्जा किया गया है। उक्त कब्जा को हटाने नगरपालिका प्रशासन द्वारा तीन दफे नोटिस थमाया जा चुका है । लेकिन अब तक कब्जा प्रतिवादी द्वारा नहीं हटायी गई है । कहां जा रहा है कि इसी मसले को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हुआ और नगरपालिका परिसर में ही हाथापाई हो गई । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्ष पर धारा 294,323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है । प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार पार्षद रवि सेन‌ का आरोप है कि नगरपालिका कार्यालय में कुछ कार्य को लेकर बैठा हुआ था इसी दरम्यान सोनू पंजवानी जो‌ मौके पर था उन्होंने मेरे गोदाम के पास कथित पार्षद के द्वारा पैसा लेकर कब्जा कराया गया है ऐसा वक्तव्य देते हुए गाली गलौज करने लगा । दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पार्षद रवि सेन ने गाली गलौज करने पर मना किया तो तैश में आकर सोनू पंजवानी अन्य साथियों के साथ मारपीट करने लगा ।वहीं इसके विपरीत सोनू पंजवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पार्षद रवि सेन ने नगरपालिका कार्यालय में मेरे तरफ उंगली दिखाकर गाली गलौज करते हुए अपने साथियों के साथ मारपीट किया है । पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad