अयाज़ राईन को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग
जबलपुर मध्यप्रदेश। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी व राईन समाज के मुखिया सरदार अयाज़ राईन को नगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग विभिन्न संस्थाओं ने की है. उत्तर मध्य, पूर्व, पश्चिम के साथ ही केन्ट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कहा कि सरदार अयाज़ राईन का सामाजिक नेटवर्क काफी बड़ा है. कोरोना जैसी विपत्ति के दौरान उन्होंने जाति धर्म का भेद किए बिना मानवता की सेवा की है. यही कारण है कि हर धर्म के गणमान्य नागरिकों के बीच उनको सम्मान प्राप्त है. कांग्रेस के राजीव मिश्रा, प्रियंका दुबे, आशीष श्रीवास्तव,
शकील इख़लाक़, मुहम्मद मंसूर,
रामविलास शर्मा, संदीप खरे, विनोद रजक, अमोल चौधरी, तारिक अली, हाशिम मंसूरी, नवाब खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पत्र में कहा कि अयाज़ राईन को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से जबलपुर में कांग्रेस को एकजुट करने में और संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.