सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी बजटः डब्बू चांडक
मोहला। प्रदेश कार्यकरणी सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के डब्बू चांडक ने बताया की राज्य सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के वित्तमंत्री माननीय ओपी चौधरी जी को मैं तहे दिल धन्यवाद देता हूं।
डब्बू चांडक ने कहा की बजट में दीनदयाल भूमिहीन मजदूरों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को हाफ बिल का प्रावधान किया गया है प्रदेश में पहली बार पेपर लेस बजट प्रस्तुत किया गया इस बजट में 147500 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की समग्र जनता के हितों का ध्यान रखा गया यह बजट महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, किसानों के लिए, खेती हर मजदूरों के लिए एवं तेंदू पत्ता मजदूरों को 4000 की जगह 5500 रुपए का प्रावधान किया गया है!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.