अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प की नींव का बजट-रमेश हिड़ाम
भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला मानपूर अं चौकी के उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने अपने ऊंगली पर स्याही लगाकर भारतीय जनता पार्टी को एतिहासिक जनादेश देकर मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी थी जिसका माननीय विष्णुदेव साय जी की अगुवाई की सरकार में वित्त मंत्री माननीय ओ पी चौधरी जी ने 2024-25 की बजट सदन में पेश किया है वह अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प की नींव का बजट है।जहां मोदी की गारंटी की 11बातों को 24-25 की बजट में शामिल किये हैं तथा नये जिलों के अधोसंरचना को मजबूत करने व प्रशासनिक सुदृड़ीकरन की बात भी बजट में शामिल है।बजट में शोषित वंचित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।
बजट में दस पिल्हर में प्रथम GYAN याने गरीब,युवा, अन्नदाता,नारी के उत्थान पर जोर देकर पं दीनदयाल जी के एकात्ममानववाद को बजट में शामिल कर गरीबों के लिये प्रधानमंत्री आवास,पं दीनदयाल भूमिहीन योजना, युवाओं के लिये पारदर्शी भरती,छ ग उद्यम योजना की शुरूवात, अन्नदाताओं के लिये धान का उचित मूल्य पशु पालन, मतस्य पालन, दुग्ध डेयरी में भारी छूट, नारीशक्ति के लिये महतारी वंदन योजना,कन्या दान योजना बजट में लाकर विकास की रीढ़ को मजबूत करने का बजट लाये हैं प्रशासन को पारदर्शी बनाने आईटी के क्षेत्र को बढ़ाकर पंचायत से मंत्रालय तक आन लाईन सुविधा करने का बजट लाकर आधुनिक भारत की संकल्पना को साकार करने का काम किये हैं स्वाश्थ्य,शिक्षा,सिंचाई, पेयजल,आवागमन, कानून व्यवस्था,त्वरीत न्याय इत्यादि क्षेत्र में बजट बताता है निश्चित ही अमृत काल में विकसित भारत संकल्प का नींव का बजट है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.