रक्त मित्र परवीन पटेल के सुपुत्री के नामकरण संस्कार पर 24युवाओ ने किया रक्तदान
मोहला के मरारपारा वार्ड क्रमांक 03 में दिनांक 16 मई 2024 दिन गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय मोहला निवासी रक्तमित्र श्री परवीन पटेल जी(युवा रक्तदाता संगठन mmac संयोजक) के प्रथम सुपुत्री के नामकरण संस्कार में किया गया वही रक्तदाताओं द्वारा दान किए गए रक्त को युवा रक्तदाता संगठन मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी संस्था के द्वारा कलेक्शन किया गया इस दौरान 26 युवाओं ने रक्तदान किया गया मैं समस्त रक्तदाताओं को बधाई देता हूं एवं आशा करता हूं की अपनी सहयोग इसी तरह देते रहेंगे। साथ ही गर्मी के कारण रक्तदान करने वालों की संख्या घटी है ब्लड बैंक की टीम काउंसलर श्री जितेंद्र साहू जी एवं संस्था के संयोजक श्री परवीन पटेल जी, ने रक्तवीरों को गिफ्ट में पानी बॉटल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया यह रक्त बिलासा ब्लड बैंक राजनांदगांव की टीम को सौंपा गया।
इस शिविर में श्री सुमरन पटेल जी, श्रीमति रूखमनी पटेल जी, श्रीमति रेशमा पटेल जी, ओमन पटेल, लिमेश रावते, मनोज यादव, जितेन्द्र पटेल, वेदप्रकाश पटेल, लेखपाल पटेल, डोमन पटेल, रवि पटेल, रोहन पटेल, डोमन पटेल और समस्त पटेल परिवार साथ ही युवा रक्तदाता संगठन की पूरी टीम एवं युवा रक्तवीर समूह राजनांदगांव के संयोजक श्री गुलशन पटेल, राजू, अंकुश देवांगन, छन्नू पटेल, भुनेश्वर अन्य सदस्य तथा सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक श्री चित्रागण साहू जी, नीलकंठ कोमरे जी सहित ब्लड बैंक की टीम एवं पारावासी उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.