घर में नल जल पाकर खुश हुए रहवासी
भिलाईनगर। अपने घरो में नल से जल पहुंचने का बाटजोह रहे वार्ड 23 घाॅसीदास नगर के 800 परिवारो के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान बिखरा जब निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव मौके पर खडे रह कर हाउसिंग बार्ड उच्च स्तरीय जलागार को वितरण पाईप लाईन से जोड़े जाने के बाद लोगो के घरो में पेयजल पहुंचने लगा। घरो में पानी पाकर रहवासी खुशी हुए और निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वार्ड 23 घाॅसीदास नगर के बाम्बे आवास एवं आई. एच. एस. डी.पी. के निर्मित मकानो में रहने वाले 800 परिवार के लोग विगत 2 वर्ष से अपने मकान में नल से जल पाने के लिए प्रतिक्षा कर रहे थे। उनका गुजारा आस-पास के घरो से पीने एवं निस्तारी पानी लेकर चल रहा था। आयुक्त के संज्ञान में उक्त बाते आने पर उन्होने अपने भ्रमण के दौरान साथ में चल रहे जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता को उक्त घरो में पाईप लाईन के माध्यम से पानी पहुंचाने के निर्देश दिये थे, गुरूवार को आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर हाउसिंग बार्ड उच्च स्तरीय पानी टंकी से मुख्यमार्ग के 200 एम.एम. व्यास की डी.आई. पाईप लाईन से उक्त क्षेत्र में बिछाये गये 100 एम.एम. व्यास के डी.आई. को इंटर कनेक्शन किया गया। इसके बाद 800 परिवार के घरो में नल से जल आना शुरू हुआ। तो वहां के निवासी खुशी से झुम उठे और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा रहवासियो ने निगम प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सी एन आई न्यूज भिलाई दुर्ग से लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट
[



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.