नवीन सरकार 25 वर्षो से सत्ता में रहकर भी ओड़िशा भाषा और संस्कृति का सम्मान नहीं कर पाई, इस बार परिवर्तन तय - पुरन्दर मिश्रा
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
ओड़िशा में चल रहे है चुनाव में छत्तीसगढ़ नेतागण लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दौरा कर लोगों के बीच मे जा रहे है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री और ओड़िशा चुनाव प्रभारी केदार कश्यप, ओड़िशा चुनाव सह - प्रभारी और राजधानी रायपुर के उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा आज ओड़िशा सुंदरगण लोकसभा के बीरमित्रपुर, राजगांगपुर, सुंदरगढ़ विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
ओड़िशा सह प्रभारी और भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा ने हज़ारों की संख्या में मौजूद जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच आप सभी की इतनी भारी संख्या में उपस्थिति ये दर्शाती है कि ओड़िशा की जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार किसानों को सिर्फ 2100 रुपये प्रति कुंटल की दर से दे रही थी लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है। अब वहा 3100 रुपये मे धान की खरीदी की जा रही है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि अपने बेहतर भविष्य के लिए, यहा भाजपा की सरकार बनाईये, यहां भी इसी समर्थन मूल्य के साथ किसानो को धान का पैसा दिया जाएगा जिससे ओड़िशा के किसानो को 20,000 रुपये अतिरिक्त लाभ होगा।
*विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नवीन पटनायक पर लगाया आरोप*-
ओड़िशा चुनाव सह प्रभारी विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा मैं इस सभा के माध्यम से ओड़िशा मे लगभग 25 वर्षो से शासन कर रहे मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आज तक अपने ओडिया भाषा मे बात करना कैसे नहीं सीखा ये दर्शाता है कि आप सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए ओड़िशा की भोली - भाली जनता को ठगने का काम कर रहे है। आगे कहा कि आप ओड़िशा की भाषा और संस्कृति को खत्म करने का काम कर रहे है। इसे जनता समझ चुकी अब ओड़िशा की जनता मोदी की गारंटी पर बटन दबायेगी । आगे अपील करते हुए कहा कि आप नवीन पटनायक के दमनकारी नीतियों से निजात पाने का एक मात्र रास्ता है कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी भाजपा को बहुमत के साथ लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब किसानों, महिलाओ, युवाओं सहित सभी का ख्याल रखते हुए भारत को विकसित बनाने का कार्य कर रहे है, जिन राज्यों मे भाजपा की सरकार है वहा विकास तेज गति से हो रहा है। गरीबो को पक्का मकान, महिलाओ को 1 हज़ार रुपये प्रति माह, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विकासकरी काम गतिमान है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.