Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 25, 2024

तरेगांव जंगल पहुंचे उप-मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

 तरेगांव जंगल पहुंचे उप-मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद




कवर्धा/ रायपुर, 24 मई 2024 / उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा में आम जनता से मुलाकात के क्रम में आज शुक्रवार को ग्राम तरेगांव जंगल पहुंचे। उन्होंने ग्रामवासियों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। 





ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का उन्होंने मौके पर निराकरण भी किया। 

जिला कबीरधाम के बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तरेगांव जंगल वनांचल की बस्ती है। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा वनांचल गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं। 




आज तरेगांव जंगल आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने जगह-जगह उनकी आरती कर तिलक लगाया। इस अवसर पर युवा और बच्चे भी उत्साहित और खुश नजर आए। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और पेड़ की छांव तले बैठकर उनसे रूबरू चर्चा की।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad