T-20 world cup
दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराकर टी 20वर्ल्ड कप जीता टीम इंडिया ने
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
बारबडोस- भारत ने बारबडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्गिस्टन ओवल में कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराकर 11 साल बाद जीती ICC ट्राफी ।
टांस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।और 20 ओवर में 7विकेट के खोकर 176 रन बनाए।
एक समय भारत के तीन विकेट जल्दी गिर गये थे, ऐसी विकट परिस्थिति में विराट कोहली और अक्षर पटेल ने बेहतरीन पारी खेली ।विराट कोहली ने शानदार 76 रन और अक्षर पटेल ने 47 रन बनाए। और वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई ।और भारत ने 7 रनों से मैच अपने नाम कर लिया ।
एक समय दक्षिण अफ्रीका टीम की जीत पूरी पक्की दिख रही थी,जसप्रीत बुमराह ने 16 ओवर में सिर्फ 4रन दिया और 18 ओवर में 2रन देकर यान्सन का विकेट लिया और मैच भारत ने जीत लिया ।
जसप्रीत बुमराह मैच आंफ दि सीरीज रहे ।
विराट कोहली मैन आंफ दि मैच रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.