जिला सिवनी मध्यप्रदेश
भगवान श्रीराम के वनगमन के दौरान जिले में प्रवास से संबंधित प्रमाण, दस्तावेज उपलब्ध कराने,कलेक्टर ने की अपील
सी एन आई न्यूज सिवानी 29 जून 2024 - शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संस्कृति जैन ने भगवान श्रीराम के वनवास अवधि के समय जिले में की गई यात्रा अथवा प्रवास के संदर्भ में विस्तृत जानकारी संकलित करने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है। उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि भगवान श्रीराम के वनगमन के दौरान शिवनी जिले में प्रवास से संबंधित कोई प्रमाण, दस्तावेज या जानकारी हो तो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अथवा कलेक्टर कार्यालय, वरिष्ठ लिपिक शाखा में उपलब्ध कराए।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.