रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
छत्तीसगढ़ के सबसे बृहद साहित्य मंच" वक्ता मंच"रायपुर से सम्मानित हुई खरोरा अंचल की शिक्षिकाअंजू पांडेय
खरोरा:--लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंचल खरोरा के होली हार्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शिक्षिका पंडित अंजू पांडे को साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है, छत्तीसगढ़ राज्य
स्तरीयसामाजिक संस्था "वक्ता मंच "के द्वारा गुरु घासीदास साहित्य अकादमी संस्था मंच द्वारा न्यू राजेंद्र नगर रायपुर के सभागार में पुस्तक विमोचन एवं छत्रसाल बच्छावत स्मृति रचनाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एल.एस. निगम ,पूर्व कुलपति अध्यक्षता डॉक्टर सुरेंद्र रावल शिक्षाविद् तथा विशेष अतिथि डॉ. सुरेश शुक्ला वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते जी संयोजक शुभम साहू जी, साहित्यकार किरण लता वैद्य की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साहित्य मंच के द्वारा साहित्य और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले100 लोगों को राज्य स्तरीय साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें खरोरा की शिक्षिका पं अंजू पांडे को उनके काव्य लेखन के क्षेत्र में ( मुक्तक,छंद, सयाली, सोरठा द्वारा) स्त्री के मानवीय गुणों को, वेदना को,अति संवेदनशील मुद्दों को शब्दों के द्वारा अभिव्यक्ति कर युवा वर्ग को जागृत करने का विशिष्ट कार्य करने हेतु साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। पं अंजू पांडेय ने संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ,शुभम साहू और वक्ता मंच के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया ।उनकी उपलब्धि पर इष्ट मित्रों,और गुरुजनों मातृशक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.