रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
नगर पंचायत अध्यक्ष का वित्तीय अधिकार हुआ बहाल
खरोरा:- कांग्रेस शासन द्वारा दबाव एवं विद्वेष पूर्वक दिनांक 3 अगस्त 2022 को खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी का वित्तीय अधिकार छीन लिया गया था. आज वर्तमान भाजपा शासन ने उसको बहाल कर दिया. इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में विपक्ष को कैसे प्रताड़ित किया जाता है अध्यक्ष अनिल सोनी इसका जीता जागता सबूत है. बिना कारण बताओ नोटिस दिए वित्तीय अधिकार छीनना सरासर गलत था. अनिल सोनी ने कहा यह जीत संपूर्ण खरोरा नगर वासियों की जीत है, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. कांग्रेस शासन काल में मुझे बहुत परेशान किया गया लेकिन मैं अडिग रहा अपने विचारों सेlमेरे वित्तीय अधिकार छीन लिया गया,मुझ पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया फिर भी मैं हार नहीं माना पार्टी का झंडा बुलंद किया. हाई कोर्ट तक लड़ाई लड़ी. इस लड़ाई में हर परिस्थितियों में साथ देने वाले मेरे खरोरा नगर वासी, पार्षदगण एवं पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ट पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करता हूं. वित्तीय अधिकार प्राप्त होने पर नगर के मुख्य चौराहा दीनदयाल उपाध्याय चौक में आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाई गई. इस अवसर पर प्रांतीय किसान मोर्चा के मंत्री वेद राम मनहरे,जनपद उपाध्यक्ष सोनू मनहरे,जनपद सभापति ठाकुरराम वर्मा पार्षद तोरण ठाकुर, पंचराम यादव, पूर्णेन्द्र उपाध्याय, रश्मि वर्मा,कांति सेन, राहुल मरकाम, भरत पंसारी, रमेश शर्मा, सुरेश साहू संजय भट्ट, रामेश्वर ध्रुव, हेमंत देवांगन, मुकेश साहू,राजेश चौहान, दौलत सेन,तमेसू,साधु भट्ट, जानी, दाऊ हेमंत, गोलू मरकाम, सूर्या चेलक सहित बड़ी संख्या नगर वासी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.