"मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) के लिए प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर-विशेष रुप से अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को 'मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाएगा। आवेदन 10 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर में आमंत्रित किये गये हैं। विज्ञापन एवं संबंधित नियम एवं शर्तों का अवलोकन जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय एवं दिवस पर 10 अक्टूबर 2024 तक किया जा सकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.