भारतीय सैनिकों को सैन्य समारोह समापन के बाद स्वागत कर दी विदाई.
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी रायपुर -"साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन बाद भारतीय जवान कार्य स्थल के लिए रवाना होने पर । रायपुर रेलवे स्टेशन से करीब 120 से अधिक भारतीय जवानों के कार्यस्थल लौटने से पहले जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने स्वागत किया। सभी जवानों को शाॅल भेंट किया गया और तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई गई। साथ ही जवानों के वापस लौटने के दौरान ढोल-नंगाड़ा बजाया गया। इसके अलावा जवानों को फूड पैकेट का वितरण कर ट्रेन से रवाना किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ऐतिहासिक पहल पर साइंस काॅलेज मैदान में तीन दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय सैनिकों के रायपुर पहुंचने पर भी भव्य स्वागत किया गया और वापसी के दौरान भी जोरदार स्वागत कर विदाई दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.