Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 13, 2024

विधायक चातुरी नंद ने किया साप्ताहिक हाट बाजार का उद्घाटन

 विधायक चातुरी नंद ने किया साप्ताहिक हाट बाजार का उद्घाटन




 कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


लिमगांव में अब प्रति शुक्रवार को लगेगा हाट बाजार


सरायपाली/11/10/24 : क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने ग्राम लिमगांव में साप्ताहिक हाट बाजार का फीता काटकर उद्घाटन किया।


विधायक नंद ने सर्वप्रथम शुभ खूंटा एवं ग्राम देवता का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।


इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में हाट बाजार खुलने से लिमगांव समेत आस पास के गांवों के लोगों को लंबी दूरी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा और गांव में ही विभिन्न प्रकार की सब्जियों समेत दैनिक जरूरत की चीजें हाट बाजार में मिलेगी।


उन्होंने कहा कि साप्ताहिक हाट बाजार से गांव के छोटे व्यापारियों समेत सब्जी उत्पादक किसानों को भी व्यापार करने का अवसर मिलेगा और उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। 


विधायक नंद ने ग्रामीणों की मांग पर साप्ताहिक हाट बाजार के समीप नवीन हैंडपंप उत्खनन करने और बिजली कनेक्शन लगाने का आश्वासन दिया। 


कार्यक्रम में पार्षद एवं कांग्रेस नेता सुरेश भोई, विधायक प्रतिनिधि द्वय भरत मेश्राम, अरमान हुसैन, सरपंच अक्षय चौधरी, रमेश चौधरी, बालक राम नंद, लोचन चौधरी, मोती लाला चौधरी, राजाराम चौधरी, घनश्याम चौधरी, ऋषभ साहू, महेंद्र राणा, नारायण चौधरी, नरेश चौधरी, संजू भोई, रत्ना बाई, रोशन नाग, जयंत यादव समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad