कंकाली मठ,साल में दशहरे के दिन खुलता है, यह 700 वर्ष प्राचीन कंकाली मठ मंदिर ।
सी एन आइ न्यूज, पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर,प्रति वर्ष दशहरे के दिन यह प्राचीन मंदिर के पट दर्शनार्थीयों के लिए खोला जाता है। 700 वर्ष पुराना कंकाली मठ मंदिर का निर्माण नागा साधुओं ने किया था। यहां वे माता काली की पूजा आराधना करते थे।
कंकालो के बीच माता काली की पूजा के कारण इस मठ का नाम कंकाली मठ पड़ा ,इस मंदिर में सुबह 6 बजे से भक्तों का भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही हैं,मंदिर में शस्त्रों की पूजा के साथ ही कंकाली माता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है की आज के दिन माता कंकाली प्रकट होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं, और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। रात्रि 12 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.