दर्री थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां, लगाम लगाने में नाकाम पुलिस
सर्वमंगला ट्रेडर्स में हुई चोरी
दर्री ब्लॉक कोरबा भागीरथी यादव
कोरबा - प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं इसके बावजूद भी जिले में कानून व्यवस्था लाचार दिखाई दे रही है कोरबा एसपी के कड़े रुक के बावजूद भी थाना प्रभारी चोरियां रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं कहीं दिनदहाड़े तो कहीं रात्रि मे चोरी छिपे कर सामान पार कर रहे हैं।
थाना दर्री क्षेत्र में न टी पी सी मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी में रात्रि मे चोरों ने एक घटना को अंजाम दे दिया जिसमें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा डी वी र सहित दुकान के कई कीमती सामान चोरी कर ले गए
दिनांक 8/11/2024 रात्रि 1 से 3 बजे आशु गुप्ता के दुकान की रात के अंधेरे में चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए चोरी कर ले गए
पीडि़त ने सुबह दर्री थाना मे शिकायत दर्ज कराई वहीं जिले की पुलिस बड़े-बड़े दावे करतीं हैं। फिर भी चोर चोरियां करने में सफल हो जा रहे हैं। सडक़ों पर लगातार गस्त होने के बावजूद भी चोरी थम नहीं रही है
अब देखना यह है कि पुलिस चोरों को ढूंढ पाने में सफल हो पाते है या नहीं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.