Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 8, 2024

उगते सूर्य को अर्ध्य देकर आज संपन्न हो गया छठ पूजा

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


 उगते सूर्य  को   अर्ध्य देकर आज संपन्न हो गया छठ पूजा



खरोरा;--

छठ पूजा का तीसरा दिन गुरूवार को अस्ताचल होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ। छठ पूजा का अंतिम दिन आज शुक्रवार को चौथे दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया गया। छठ पूजा के दौरान नगर के  तालाब के घाट पर पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार घाट पहुंचकर पूजन में भाग लिया तथा छठ माता से आशीर्वाद लिया।



उत्तर भारतीय लोगों के प्रमुख पर्व छठ पूजा को महिलाओं द्वारा पूरी आस्था तथा पवित्रता के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं प्रमुख रूप से पुत्र-पुत्री प्राप्ति, बच्चों की लंबी उम्र, निरोगी शरीर तथा परिवार की सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का तीसरा तथा चौथा दिन महत्वपूर्ण होता है। गुरूवार तीसरे दिन की सायं को व्रती महिलाओं द्वारा सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की गयी। शीतला तालाब घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की वजह से काफी भक्तिमय वातावरण में छठ माता की पूजा की गयी। इस अवसर पर महिलाओं ने गन्ना का मंडप बनाकरे परंपरागत आरती के साथ छठ माता की पूजा किया। छठ पूजा में अर्घ्य के समय बांस से बने सूपा, टोकरी तथा प्रसाद का काफी महत्व है। छठ पूजा के प्रसाद में

घरों में बने पकवान ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना आदि रखा जाता है। जिसे घर के युवकों, पुरूषों द्वारा घाट तक लाया जाता है। अर्घ्य के पूर्व महिलाओं द्वारा तालाब में जाकर पहले स्नान कर फिर गीले कपड़ो में ही प्रसाद को सूपे में रखकर पानी में

खड़े होकर अर्घ्य दिया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के चौथे तथा अंतिम दिन  शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया जायेगा तथा प्रसाद वितरण के साथ पूजन सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर

संजय सिंह, सौरभ सिंह, सिंह, पुनम सिंह, रिया सिंह, मनीष सिंह, किरण, युग, आदित्य सिंह, विकास, रतन सिंह , जिया सिंह उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad