राजनांदगांव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करने, कार्यक्रम का रहा उद्देश्य।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमान दिलीप सिंह सिसोदिया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना गैंदाटोला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीताकसा में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के संवैधानिक मौलिक अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक किया गया साथ ही अभिव्यक्ति मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें गांव की महिलाएं उपस्थिति रही और पुलिस द्वारा किए गए उक्त कार्यक्रम से खुशी जाहिर करते हुये राजनांदगांव पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सउनि मेघनाथ सिन्हा, महिला आरक्षक क्रमांक-474 खेमिन ध्रुव एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.