ग्राम खुटेरी में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
आज 8 मार्च 2025 को विद्यालय परिवार खुटेरी ने प्राथमिक विद्यालय खुटेरी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाये। इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा धाँधी, शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती मोतीन यादव, शिक्षिकाओं में श्रीमती अनीता बरिहा एवं श्रीमती प्रभाकिरण ध्रुव उपस्थित थीं। श्रीमती दुर्गा धाँधी ने आज की नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि "नारियाँ अपने शिक्षा और संस्कार से आज समाज में बराबर का स्थान प्राप्त की हैं और उनकी जिम्मेदारी भी घर और बाहर में ज्यादा है इसलिए दोनों जगह सामंजस्य बनाकर अपने और अपने समाज का विकास करें, यही समय की मांग है"। शिक्षिका अनीता बरिहा ने कहा कि "शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने अधिकार और लक्ष्य को पाने के लिए सफल हो सकते हैं इसलिए प्रत्येक बालिकाएँ अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंवें, जिससे कि आगे चलकर समाज में अपने अधिकार और कर्तव्य के लिए जागरूक रह सकें" । ध्रुव मैडम ने कहा कि- "हमें अपने जीवन में अनुशासन का पालन करना चाहिए जो आगे चलकर आपको अपनी मंजिल तक ले जाने में सहायक होंगे, और एक स्थापित नारी के रूप में आप अपना स्थान पा सकोगे"। कार्यक्रम को संदर्भित करते हुए प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के प्रधानपाठक डोलामणी साहू ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के रूप में 8 मार्च को किया गया आंदोलन 1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।कार्यक्रम के समन्वय में विशेष रूप से वरिष्ठ शिक्षक अभिनंदन नाग ,सहायक शिक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, टेकलाल सेन का सहयोग सराहनीय रहा। उल्लेखनीय है कि सहसंज्ञानात्मक गतिविधियों के अंतर्गत बालिकाओं ने स्वयं अपने हाथों से गुलदस्ता बनाकर अतिथियों और शिक्षिकाओं का अभिनन्दन कर चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.