Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 26, 2025

स्पॉ सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चलाने के पांच आरोपी जेल दाखिल

 स्पॉ सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चलाने के पांच आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - स्पॉ सेंटर की आड़ मे अनैतिक देह व्यापार चलाने के आरोप में स्पॉ सेंटर की संचालिका सहित पांच आरोपियों को थाना सुपेला पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं स्पॉ सेंटर का मालिक फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

                                              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर चौक कोटक महिन्द्रा बैक के पास द ग्रीन डे स्पॉ मे अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु पुलिस टीम के द्वारा द ग्रीन डे स्पॉ में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 857/2025 धारा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि. 1956 की धारा 3 , 4 , 5 , 7 कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी तथा ग्राहक अरविंद यादव , आदित्य सिह , टेली कॉलर जैनम खातून एवं योगिता गंधर्व से कड़ाई से पूछताछ करने पर स्पॉ सेंटर की आड़ मे अनैतिक देह व्यापार टेली कालर जैनम खातून एवं योगिता गंधर्व के माध्यम से ग्राहको को फोन कर प्रलोभन देकर बुलाना और इस काम के लिये अलग - अलग चार मोबाईल रखना बताने पर आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोबाईल , 01 नग लेनोवा का टेब , आधार कार्ड एवं 8 नग डायरी , 04 रजिस्टर एवं अन्य टाईप शुदा मोबाईल नम्बरों का डाटा व नगदी रकम 600 रूपये सहित 04 नग आपत्तिजनक वस्तुओं को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। प्रकरण का मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक घटना दिनांक से फरार है , जिसका पता-तलाश किया जा रहा है। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने  थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर की गुमास्ता लाइसेंस कैंसिल करने हेतु नगर पालिका को प्रतिवेदन भेजा गया है और अनैतिक देह व्यापार के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही इसी तरह से आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी , निरीक्षक विजय कुमार यादव , उनि मनीष वाजपेयी , प्रधान आरक्षक  योगेश चन्द्राकर , अमर सिंह , महिला आरक्षक स्वाती कुर्रे , योगिता साहू , सरस्वती ठाकुर ,  दीपक साहू एवं महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपीगण  - 


स्पा सेंटर संचालिका संध्या कुमारी उम्र 34 वर्ष , अरविंद यादव उम्र 30 वर्ष , आदित्य सिंह उम्र 29 वर्ष , टेली कालर जैनम खातून एवं योगिता गंधर्व उम्र 23 वर्ष सभी निवासी - सुपेला , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad