Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 26, 2025

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह 28 जुलाई से 2 अगस्त तक नवाचारी कार्यों के लिए अधिकारी तथा फ्रंटलाइन वर्कर होंगे सम्मानित

 सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह 28 जुलाई से 2 अगस्त तक




नवाचारी कार्यों के लिए अधिकारी तथा फ्रंटलाइन वर्कर होंगे सम्मानित 


राज्य स्तर पर तथा आकांक्षी विकासखण्डों में होगा आयोजन ।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


रायपुर-नीति आयोग द्वारा चयनित पिछड़े क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्यों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह‘ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 2 अगस्त 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 


योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश के आकांक्षी विकासखण्डों में 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा चयनित विकासखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी एवं 10 फ्रंटलाइन वर्कर्स को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक जिले से 10 प्रतिनिधियों की राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिनमें कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। 


इसी प्रकार 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आकांक्षी विकासखंडों में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। नीति आयोग में अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में जिले स्तर पर ‘आकांक्षा हाट‘ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्व-सहायता समूहों, एफपीओ, स्थानीय उत्पादकों व कारीगरों को उनके उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का अवसर मिलेगा। श्रेष्ठ उत्पादकों एवं विक्रेताओं को समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad