जिला सिवनी मध्यप्रदेश
बसपा का मध्यप्रदेश सरकार, की जन विरोधी नीति, एवं अन्याय,अत्याचार के विरोध में ज्ञापन
सी एन आई न्यूज सिवनी
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सिवनी द्वारा 2 जुलाई को राज्यपाल महोदय से ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांग की गई देवास जिला के खातेगांव तहसील के खीवनी ग्राम में रह रहे आदिवासी समुदाय के लोगों के मकान को वन विभाग द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है बसपा की मांग है ।पीड़ित आदिवासी समुदाय के लोगों को पक्का मकान एवं पट्टा बनाकर दिया जाए साथ ही एक,एक करोड़ रुपया छती पूर्ति राशि दी जाए गुना जिला के आरोन ग्राम के गेहूं खेड़ा में ब्रह्मदास अहिरवार शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता की दबंगों द्वारा हत्या करदी गई है एवं उसके बेटे सत्य अहिरवार के दोनों पैर तोड़ दिए गए है अपराधियों को फांसी एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी साथ ही एक करोड़ रुपया छती पूर्ति राशि दी जाए 3 अस्पताल परिसर नरसिंहपुर में दिनांक 27/6/2025 को नर्सिंग की छात्रा कुमारी संध्या चौधरी की हत्या कर दी गई है अपराधी को फांसी एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया सहायता राशि दी जाए 4 गोंडवाना समय सिवनी के पत्रकार विवेक डहेरिया को जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों को के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए थाना छपारा के ग्राम मरझोर में दिनांक 13/5/2025 को संतराम सैयाम की हत्या हो गई है जांच कर अपराधी को कड़ी सजा दी जाए जिला सिवनी के सहकारिता विभाग , सोसायटी में कुछ जगह तीन माह का राशन दिया जा रहा है किंतु कुछ जगह पर दो माह का राशन दिया जा रहा है जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए ।दशरथ डहेरिया गोंडी मोहल्ला डूंडा सिवनी निवासी के मकान के पीछे के दरवाजे से सटाकर विद्युत सफलाई केंद्र बनाया जा रहा है रोका जाए । ग्राम जाम तहसील सिवनी के वार्ड क्रमांक 10 में सड़क में गड्ढे होने के कारण पानी भर रहा है शीघ्र ठीक कराकर एवं पीड़ित लोगों को न्याय एवं राहत दिलाने की मांग बसपा द्वारा की गई है ज्ञापन उमाकांत बंदेवार जॉन प्रभारी बसपा, के नेतृत्व में दी गई उपस्थित रहे लालसिंह नंदौरे जिला अध्यक्ष, एड सतीश यादव जिला उपाध्यक्ष आर टी भगत बी एल कुमरे बसपा नेता ,प्रेमचंद साहू जिला सचिव, रामभवन डहेरिया जिला कोषाध्यक्ष रवि मेश्राम प्रभारी सिवनी विजय धुर्वे प्रभारी सिवनी कैलाश डहेरिया प्रभारी केवलारी, छब्बीलाल कमलेशिया उपाध्यक्ष लखनादौन, जयकुमार डहेरिया अध्यक्ष सिवनी, बीपत राम दादरे,अशोक गढ़वाल, सुखचंद बोपचे, चमनलाल हरदे, ओमप्रकाश सनोदिया उमेश ककोड़या बाबूलाल सिंगारे ,दशरथ डहेरिया,
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.