IND Vs.ENG 2nd Test.
कप्तान शुभमन गिल के शतक के साथ भारत ने बनाए 310,रन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। एजबेस्टन -भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतक के दम पर खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिया है, कप्तान गिल 114 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ रविंद्र जाडेजा 41 रन बनाकर दे रहे है। पहले दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल ने भी 87 रन बनाकर आउट हो गये। कप्तान शुभमन गिल बतौर कप्तान अपने पहले दोनों टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ीयों में शामिल हो गए हैं, इसके पहले विजय हजारै,सुनील गावस्कर और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.