सावधान शहर मे घूम रहा फर्जी पुलिसकर्मी
बिलासपुर - इन दिनों एक फर्जी पुलिसकर्मी लोगो को अपना शिकार बना रहा है ।वर्दी मे घूमने वाला यह ठग खुद को ट्रैफीक पुलिस बताकर आम नागरिकों से वसूली कर रहा है । पुलिस ने नागरिको से अपील की है को ऐसे किसी व्यक्ति से सावधान व सतर्क रहे और तुरंत सूचना दे । मामला तोरवा चौक का है जहा बुधवार को मुंगेली से लौट रहे ग्रामीण तुलसी पाल से एक वर्दीधारी युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए 500 रूपए वसूल लिए । तुलसी पाल ने बताया ने बताया की सिग्नल पार करने के बाद बिना नम्बर की बाइक से पहुचे युवक ने रोककर सिग्नल तोड़ने का आरोप लगाया और मौके पर हि जुर्माना मांग लिया । बाद मे पता चला की वसूली करने वाला युवक असली पुलिसकर्मी नहि है बल्कि सुबोध शुक्ला नाम का व्यक्ति है ,जो पहले ट्रैफीक वार्डन रहा चुका है । बताया जा रहा है की वह इसी पहचान का फायदा उठाकर पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों मे फर्जी वसूली कर रहा है । लोगो को धमकाकर वह खुद को ट्रैफीक अधिकारी बताता है बिलासपुर पुलिस ने इस मामला को गंभीरता से लेकर जाँच मे जुटी है । आम नागरिकों से अपील भी की गई है किसी भी ऐसे व्यक्ति से सावधान रहे जुर्माना केवल अधिकृत पुलिसकर्मी हि वसूल कर सकते है । बिलासपुर पुलिस के द्वारा ऐसे वसूलीबजो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
CNI NEWS बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट ।
समाचार & विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे ..
दिलीप सोनवानी
बिलासपुर
Mo. 9340810592


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.