Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 17, 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस का उन्मुखीकरण एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस का उन्मुखीकरण एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम संपन्न



बिलासपुर। शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में उन्मुखीकरण एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवता, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संचार करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राचार्य के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. सावित्री त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो प्रकोष्ठ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ) ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य को बताते हुए समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया तथा रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, रक्तदान, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है। राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस जैसे संगठन युवाओं को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं निःस्वार्थ सेवा की भावना सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साह एवं उमंग के साथ समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीमती रेखा गुल्ला, सक्षम संस्थान नेत्र प्रकोष्ठ ने नेत्र दान संबंधित जानकारी एवं महत्व को बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि नेत्र दान करें। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ.अनिल गढ़ेवाल ( विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी बिल्हा) जो स्वयं रासेयो के स्वयंसेवक रहे अपने अनुभव साक्षा करते हुए 'राष्ट्रीय सेवा योजना नवयुग का संदेश है" गीत गाकर स्वयंसेवकों में समाजसेवा के लिए ऊर्जा भर दिया।

काऊंसलर के रूप में उपस्थित डॉ माजिद अली एवं डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने छात्रों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के कारण, लक्षण, रोकथाम एवं इसके प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है तथा युवाओं को इससे संबंधित भ्रांतियों से दूर रहना चाहिए साथ ही एड्स से पीड़ित मरीज के प्रति सहयोग करने एवं सद्भाव रखने का शपथ भी दिलाए। 

क्षय रोग विभाग की काऊंसलर सरोजनी करियारे ने विद्यार्थियों को निक्षय मित्र बनकर समाज सेवा करने के लिए आमंत्रित किया। 

स्वास्थ्य विभाग से आए अन्य विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीकेश गुप्ता विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा, श्री सूरज दीवान की उपस्थिति ने मंच को गरिमा प्रदान की। 

प्रभारी यूथ रेड क्रॉस श्री संजय अग्रवाल ने रेड क्रॉस से संबंधित गतिविधियों को विस्तार से बताते समाजसेवा में सक्रिय योगदान के लिए विद्यार्थियों को आगे आने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन श्री खगेश कुमार ( कार्यक्रम अधिकारी रासेयो एवं नोडल ऑफिसर रेड रिबन क्लब) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी मिंज, डॉ. एम. आर. आगर  सहित प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण एवं स्वयंसेवक की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में सभी स्वयंसेवकों ने “जागरूक बने – स्वस्थ रहें” का संकल्प लिया।


CNI News बिलासपुर से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें 

मो. न. 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad