दीपावली की रौनक में फंसा शहर,बाजारों में दिनभर जाम से लोग बेहाल,
भीड़ और अवैध पार्किंग से बिगडी़ यातायात व्यवस्था, पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- दीपावली पर्व के करीब आते ही राजधानी रायपुर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है, मालवीय रोड, गोलबाजार, बंजारी चौक,नयापारा, सदरबाजार, लाखेनगर,पंडरी,तेलीबांधा, क्षेत्रों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़।अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था कोऔर बिगाड़ दिया है। ट्रेफिक पुलिस द्वारा अतिरिक्त जवान तैनात किए गए है। लेकिन भीड़ बढ़ने से हालत काबू सै बाहर हो रहा है, पुलिस द्वारा अपील की गई है की अनावश्यक रुप से वाहन लेकर बाजार न आएं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सहयोग करे, और दुकानदारों से भी अपील कि है की वे सड़कों पर सामान ना रखे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.