Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 23, 2026

3 जुलाई से शिवसेना प्रदेशभर में चला रही गौ रक्षा हस्ताक्षर अभियान :- डुपेश देवांगन 27 अप्रैल को शिव सेना मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

 3 जुलाई से शिवसेना प्रदेशभर में चला रही गौ रक्षा हस्ताक्षर अभियान :- डुपेश देवांगन 



27 अप्रैल को शिव सेना मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन


शिवसेना द्वारा गौ रक्षा के समर्थन में चलाया जा रहा महा हस्ताक्षर अभियान जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शिवसेना बलौदाबाजार जिला उपाध्यक्ष डुपेश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ तस्करी में उपयोग की जाने वाली वाहनों को राजसात करने तथा गौ हत्या करने पर हत्या का मामला दर्ज करने जैसी मांगों को लेकर यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव स्थित गौठानों को गौशाला का स्वरूप देने, घुमंतू गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कलेक्टर दर पर दो गौ सेवकों की नियुक्ति की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है। इस अभियान में शिवसैनिक सक्रिय रूप से घर-घर जाकर जनसमर्थन के रूप में हस्ताक्षर कराने में जुटे हुवे हैं।

श्री देवांगन ने बताया कि इस महा हस्ताक्षर अभियान को आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और अब तक हजारों लोग अपने हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में जब्त किए गए वाहनों को तत्काल राजसात किया जाए।अभियान की शुरुआत 3 जुलाई को शिवसेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार द्वारा रायपुर स्थित कार्यालय से की गई थी। प्रथम चरण में इसे दुर्ग संभाग में प्रारंभ किया गया, जिसके बाद पूरे प्रदेश में यह अभियान विस्तार पा रहा है। शिवसैनिक घर-घर जाकर तथा प्रमुख चौराहों पर स्टॉल लगाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ रहे हैं। अभियान के प्रभावस्वरूप राज्य सरकार द्वारा गौ सुरक्षा के विषय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई तथा गौधाम की घोषणा भी की गई। वर्तमान में प्रदेशभर में गौ सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 27 अप्रैल को शिवसेना के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के साथ आम जनता के समर्थन के प्रमाण स्वरूप हस्ताक्षरयुक्त प्रतियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad