अमित शाह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, टंकराम वर्मा व डॉ. दौलत पाल ने किया आत्मीय स्वागत
बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की मजबूत भागीदारी, केंद्रीय गृह मंत्री से आत्मीय भेंट
छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय विधायक एवं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी तथा सिमगा जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत राम पाल जी ने पश्चिम बंगाल में आयोजित विशाल आम सभा के दौरान देश के यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से आत्मीय भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान सभा स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। भाजपा के समर्थन में गूंजते नारों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।
विशेष बात यह रही कि पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय नेताओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई, जिससे संगठन को मजबूती मिली और चुनावी माहौल में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री टंक राम वर्मा जी एवं डॉ. दौलत राम पाल जी सहित सभी छत्तीसगढ़ के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनकी मेहनत और रणनीति से भारतीय जनता पार्टी बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
छत्तीसगढ़ के ये जनप्रतिनिधि लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रहकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं और पार्टी संगठन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सभी ने इस सहभागिता पर गर्व व्यक्त किया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.