दिनांक: 23 अप्रैल 2026
जिला: विदिशा
उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) रेंज की उपस्थिति में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न
बैठक में लंबित गंभीर अपराध, एससी/एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो प्रकरण, लंबित मर्ग और लंबित चालान पर विशेष फोकस
साइबर फ्रॉड, CCTNS व जनसुविधाओं के साथ बेहतर पुलिसिंग, फिटनेस और जनविश्वास बढ़ाने पर दिया गया जोर
आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में माननीय उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) रेंज श्री राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक से पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा माननीय उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) रेंज श्री राजेश सिंह चंदेल के विदिशा आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान दौरान लंबित गंभीर अपराध, एससी/एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो प्रकरण, लंबित मर्ग, चालान, लंबित शिकायतें एवं न्यायालय में विचाराधीन चिन्हित प्रकरणों की संक्षिप्त समीक्षा की गई। साथ ही साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड, CCTNS में प्रविष्टियों की स्थिति, वारंट/समन तामीली, संपत्ति संबंधी अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, सीएम हेल्पलाइन प्रकरण एवं विदिशा पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिले के समस्त थानों में साफ-सफाई एवं जनमानस से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान डीआईजी महोदय श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा बेहतर पुलिसिंग एवं विवेचना की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभालने, कार्यों में बेहतर प्लानिंग अपनाने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने सभी कार्यों को व्यवस्थित (सिस्टमाइज) ढंग से करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि हो। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक विकास पर बल देते हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को फिटनेस पर ध्यान देने, नियमित शारीरिक गतिविधियाँ अपनाने तथा थाना स्तर पर आउटडोर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त डीआईजी महोदय द्वारा गौवंश से संबंधित मामलों में सख्त कार्रवाई करने, स्कूल/कॉलेज के आसपास सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में जाकर स्टाफ से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और बेहतर बनाने पर भी बल दिया गया। इस दौरान डीआईजी महोदय द्वारा जनसंवाद को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोपनीय रूप से संचालित ड्रग/नशा कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई कर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग को अपनाने, थाना प्रभारी द्वारा गंभीर अपराधों की स्वयं मॉनिटरिंग एवं विवेचना करने, स्टाफ का मनोबल बढ़ाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा स्कूलों/कॉलेजों में नियमित संवाद कर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। अंत में डीआईजी महोदय द्वारा अपने अनुभव पुलिस टीम के साथ साझा किए गए।
बैठक की समाप्ति के पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) रेंज श्री राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे, एसडीओपी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह, एसडीओपी सिरोंज सुश्री सोनू डावर, रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान, फिंगर प्रिंट शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री योगेंद्र साहू सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.