दिनांक: 13.05.2026
जिला: विदिशा
थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई : ₹1.50 लाख कीमत के 6 चोरी के मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए 6 मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 290/26 धारा 331(3), 305(a) बीएनएस के अंतर्गत फरियादी हर्ष कुशवाह पिता संतोष कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी दुर्गा चौक तलैया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपी द्वारा उसके घर तलैया मोहल्ला विदिशा से मोबाइल चोरी कर लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मोहन पाल पिता जानकी प्रसाद पाल उम्र 35 वर्ष निवासी काशी मोहल्ला बरईपुरा विदिशा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।
मोबाइल बरामद:
आरोपी के कब्जे से चोरी गए 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1,50,000 है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र गोंड, आरक्षक जयदेव लोधी एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.