गांजा बिक्री करने की आरोपिया जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के आरोपिया को थाना चाम्पा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल ने बताया आज मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि एक महिला भोजपुर इण्डेन गैस एजेंसी के पास में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रही है। सूचना के बताये स्थान इण्डेन गैस एजेंसी के पास पहुंचकर देखा कि एजेंसी के पीछे एक महिला काला बैग लेकर खड़ी थी। जिसे घेराबंदी कर पकडा संदिग्ध महिला की नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम मोंगरा बाई बताई। जिसके कब्जे से काला रंग कि बैग में अवैध मादक गांजा 2.1 कि. ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये एवं नगदी रकम 450 रूपये को जप्त किया गया। महिला आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 234/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना चाम्पा पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव , उनि सत्यम चैहान , आरक्षक गौरीशंकर राय , ईश्वरी राठौर , विरेश सिंह , महिला आरक्षक निरमा टोप्पो एवं थाना चांपा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपिया -
मोंगरा बाई निवासी ग्राम - पिसौद , थाना - जांजगीर , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.